गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

वियतनाम में कोरोना के 1,41,151 मामले दर्ज

Vietnam

वियतनाम में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना के 1,41,151 नये मामले दर्ज किये गए।
देश के स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि देशभर में दर्ज किये गए नए मामलों में 1,41,149 मामले स्थानीय हैं व दो मामले बाहर से आए लोगों में दर्ज किये गए हैं।
वियतनाम की राजधानी हनोई में रविवार को सर्वाधिक 19,065 मामले दर्ज किये गए। केंद्रीय अंघे एन प्रांत में 9,333 और उत्तरी फू थो प्रांत में कोरोना के 5,747 मामले दर्ज किये गए।
नए मामलों के बाद देश में कुल मामलों की संख्या 79,58,048 हो गई। अब तक देश भर में 41,880 लोग कोरोना के कारण मर चुके हैं जबकि 41,03,028 लोग कोरोना मुक्त हुए हैं।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में अब तक कोरोना की 20.17 करोड़ वैक्सीन डोज दी जा चुकी हैं।
वियतनाम में अब तक कोरोनावायरस की चार लहर आ चुकी हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अप्रैल 2021 में शुरू हुई चौथी लहर के बाद से रविवार तक देश में 79.5 लाख स्थानीय मामले दर्ज किये जा चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *