गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

चीनी विदेशमंत्री वांग यी का आज भारत दौरा

चीन के विदेश मंत्री वांग यी गुरुवार शाम भारतीय राजधानी दिल्ली पहुंचे। दो साल पहले हुए गलवान संघर्ष के बाद यह किसी भी चीनी मंत्री का पहला भारत दौरा है।
अफगानिस्तान की राजधानी से भारत पहुंचे श्री वांग शुक्रवार को विदेश मंत्री एस जयशंकर और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल के साथ बैठक कर सकते हैं। हालांकि, भारतीय अधिकारियों ने अब तक इस बैठक के बारे में कोई सूचना नहीं दी है।
श्री वांग का सुबह 10 बजे श्री डोभाल से मिलने का कार्यक्रम है। इसके बाद वह सुबह 11 बजे विदेश मंत्री के साथ बैठक करेंगे। बाद में वह निर्धारित दो दिवसीय यात्रा पर नेपाल के लिए रवाना होंगे।
उल्लेखनीय है कि उनकी यात्रा से एक दिन पहले भारत ने इस्लामाबाद में हुई इस्लामिक सम्मेलन के संगठन की बैठक में चीनी विदेश मंत्री द्वारा जम्मू-कश्मीर पर उनकी टिप्पणी के लिए फटकार लगाई थी।
चीनी विदेश मंत्री ने इससे पहले आज काबुल में अघोषित ठहराव कर द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के लिए तालिबान नेतृत्व से मुलाकात की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *