गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

केजरीवाल की नजर गुजरात पर, अहमदाबाद में किया रोड शो

गांधीनगर: पंजाब में जबरदस्त जीत के बाद आम आदमी पार्टी (आप) ने अब अपनी नजरें गुजरात पर टिका दी है जहां वर्षांत में चुनाव होंगे।
आप के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ शनिवार को अहमदाबाद में साबरमती आश्रम का दौरा किया और एक रोड शो भी किया, जिसे उन्होंने ‘तिरंगा यात्रा’ कहा।
श्री केजरीवाल ने रोड शो के दौरान गुजरात के मतदाताओं से दिल्ली और पंजाब की तरह अपनी पार्टी को मौका देने की अपील की। उन्होंने कहा, “ मैं यहां किसी पार्टी की आलोचना करने नहीं आया हूं। मैं यहां भाजपा को हराने नहीं आया हूं। मैं कांग्रेस को हराने नहीं आया हूं। मैं गुजरात को जीत दिलाने आया हूं। हमें गुजरात में भ्रष्टाचार खत्म करना है।” उन्होंने कहा कि भाजपा का 25 साल का शासन राज्य में भ्रष्टाचार को खत्म नहीं कर सका।
इस मौके पर श्री मान ने कहा, “ दिल्ली और पंजाब को सुलझा लिया गया है। अब हम गुजरात की तैयारी कर रहे हैं।”
आप नेताओं ने साबरमती आश्रम में गांधी संग्रहालय का दौरा किया और महात्मा गांधी और उनकी पत्नी कस्तूरबा गांधी के आवास रहे ‘हृदय कुंज’ में चरखा भी चलाया।
वर्ष 2017 में गुजरात की 182 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा ने 99 सीटें जीती थीं और कांग्रेस के हिस्से में 77 सीटें आयी थी। उसके बाद के उपचुनावों में दलबदल और हार के कारण कांग्रेस के सीटों की संख्या 64 रह गयी है वहीं जबकि भाजपा की सीटें बढ़कर 112 हो गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *