गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

द ईगल हैज लैंडेड के लेखक पैटरसन का निधन

बेस्टसेलिंग उपन्यास द ईगल हैज लैंडेड के लेखक हेनरी पैटरसन का निधन हो गया है। वह 92 वर्ष के थे। उनके प्रकाशक हार्पर कॉलिन्स ने यह जानकारी दी कि लेखक का निधन उनके घर पर हुआ है और वह अपने परिवार के साथ रह रहे थे।
पैटरसन का जन्म 27 जुलाई 1929 को न्यूकैसल में हुआ था। उन्होंने एक शिक्षक के रूप में अपने कैरियर की शुरूआत की थी।
लेखक को जैक हिगिंस के उपनाम से प्रसिद्धि मिली। उन्होंने 85 उपन्यास लिखे हैं,जिसमें सबसे अधिक थ्रिलर हैं।
उनकी पुस्तक ईगल हैज़ लैंडेड 1975 में प्रकाशित हुई थी, जो द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान लिखी गयी। इस पुस्तक की पांच करोड़ प्रतियां बिकी थी और सर माइकल केन, डोनाल्ड सदरलैंड, जेनी एगटर और रॉबर्ट डुवैल ने इस पुस्तक पर आधारित फिल्म बनाई थी।
द गार्जियन ने हार्पर कॉलिन्स के मुख्य कार्यकारी चार्ली रेडमायने के हवाले से कहा,“मैं जैक हिगिंस का काफी समय से प्रशंसक रहा हूं। वह एक क्लासिक थ्रिलर लेखक थे।”
उन्होंन कहा कि लेखक की द ईगल हैज़ लैंडेड और उनकी अन्य लियाम डेवलिन किताबें सहित सीन डिलन श्रृंखला को लेकर कहीं भी विवाद नहीं देखा गया। उनकी अंतिम पुस्तक द मिडनाइट बेल 2017 में प्रकाशित हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *