गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सपा नेताओं को अलग-अलग जेल में भेजा गया

SP-NATA-SEND-IN-DIFFERENTS-

प्रतापगढ़: उत्तर प्रदेश में दर्जनों आपराधिक मुकदमों का सामना कर रहे समाजवादी पार्टी के नेता सुभापति यादव और सुभाष यादव को प्रतापगढ़ जेल से एहतियातन अलग-अलग जेल में शुक्रवार को स्थानांतरित कर दिया गया है। जेल प्रशासन के आदेश पर सभापति को रायबरेली और सुभाष को कौशांबी जेल में भेजा गया है।
पुलिस के अनुसार पांच-पांच लाख रुपये के इनामी बदमाश के रूप में फरार चल रहे दोनों भाईयों को गत 23 अप्रैल को पश्चिम बंगाल के सियालदह से गिरफ्तार कर प्रतापगढ़ जेल में बंद किया गया था। प्रतापगढ़ जिले के थाना आसपुर के देवसरा का निवासी सभापति यादव सपा का पूर्व ब्लॉक प्रमुख रहा है और सुभाष यादव पूर्व जिला पंचायत सदस्य है।
पुलिस की ओर से दी गयी जानकारी के मुताबिक जेल प्रशासन ने सभापति को रायबरेली एवं सुभाष को कौशाम्बी की जेल में भेज दिया है। दोनो भाइयो को राजकीय रेल पुलिस ने पश्चिम बंगाल के सियालदह में 23 अप्रैल को धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार किया था।
दोनों को सियालदह से ट्रांजिट रिमांड पर लेकर प्रतापगढ़ की पुलिस 01 मई को लाई थी। दोनों के विरुद्ध चल रहे तमाम आपराधिक मामलों में पुलिस ने जेल में पूछताछ के बाद प्रशासनिक आधार पर अलग अलग जेलों में स्थानांतरित कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *