गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

तजिंदर बग्गा को वापस लेकर लौट रही दिल्ली पुलिस

Tajinder-Bagga-RETURNED-BY-

पंजाब पुलिस द्वारा तेजिंदर बग्गा को दिल्ली से गिरफ्तार करके ले जाने के बाद हरियाणा और दिल्ली पुलिस के हस्तक्षेप के बाद उन्हें दिल्ली पुलिस द्वारा वापस दिल्ली लाया जा रहा है। जब पंजाब पुलिस का काफिला बग्गा को गिरफ्तार करके ले जा रहा था तब पंजाब पुलिस के काफिले को हरियाणा पुलिस ने कुरुक्षेत्र में रोक लिया। वहां हरियाणा पुलिस की अपराधा शाखा की टीम ने पंजाब पुलिस की टीम से पूछताछ की। इसी दौरान दिल्ली पुलिस के अधिकारी भी कुरुक्षेत्र पहुंच। दिल्ली पुलिस ने जानकारी ना देने का आरोप पंजाब पुलिस पर लगाया और तेजिंदर बग्गा को पंजाब पुलिस की गिरफ्त से आजाद करवाया.

गौरतलब है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल को कथित तौर पर धमकी देने के आरोप में साइबर कानून के तहत पंजाब पुलिस के दस से अधिक कर्मियों की एक टीम ने आज सुबह भाजपा नेता तेजिंदरपाल सिंह बग्गा को पश्चिमी दिल्ली स्थित उनके निवास से गिरफ्तार किया और वे पंजाब के लिए निकल गये। घटना की खबर फैलते ही मामले ने राजनीतिक तूल पकड़ लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *