गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

देवरिया : महिला कालेज का प्राचार्य गिरफ्तार

deoria government women's degree college

देवरिया: उत्तर प्रदेश के देवरिया में राजकीय महिला डिग्री कालेज के कार्यवाहक प्राचार्य को छात्राओं से अश्लील हरकत करने के आरोप में रविवार को देर शाम गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अधीक्षक डा. श्रीपति मिश्र ने यहां बताया कि राजकीय महिला डिग्री कालेज के कार्यवाहक प्राचार्य राजेश भारती के खिलाफ कालेज की लड़कियों ने अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया था। उन्होंने बताया कि इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें एक लड़की भारती के सरकारी आवास से कार में बैठती दिख रही है।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि शनिवार को यह मामला प्रदेश सरकार की राज्यमंत्री गुलाबी देबी के सामने पत्रकारों ने उठाया था। इस मामले में मंत्री के निर्देश पर जांच करने के लिए चार सदस्यीय टीम बनाई गई थी तथा कमेटी को 48 घंटे के अंदर जांच रिपोर्ट जिला मजिस्ट्रेट के सामने पेश करना था। उन्होंने बताया कि उक्त टीम ने आज अपनी जांच रिपोर्ट जिला मजिस्ट्रेट को सौंप दी है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि रिपोर्ट के आधार पर भारती के खिलाफ गम्भीर दफाओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *