गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

अंतरराष्ट्रीय हिंदी ओलंपियाड में अद्विक राय को गोल्ड मेडल तथा यशी राय को कांस्य पदक

Kunwar's Global School International Hindi Olympiad

लखनऊ: उत्तर प्रदेश स्तिथ कुंवर ग्लोबल स्कूल में अंतराष्ट्रीय हिंदी ओलयम्पियड का आयोजन हुआ जिसमे स्कूल के छात्र अद्विक राय को अंतराष्ट्रीय स्तर पर गोल्ड मैडल प्राप्त हुआ और यशी राय को कांस्य पदक पुरस्कार प्राप्त हुआ। इस उपलक्ष्य में कुंवर ग्लोबल के शिक्षकों ने छात्रों को इस उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं दी।

हिंदी भाषा अपने आप में बहुत व्यापक है, इस भाषा अनेकों ऐसी पुस्तकें और साहित्य है जो छात्रों की पहुँच से दूर है, छात्रों को हिंदी भाषा के महत्व के बारे में जानकारी हो इसके लिए स्कूली छात्रों के लिए एक अन्तराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता का आयोजन होता है। इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले छात्र हिंदी भाषा पर ज्ञान, शुद्ध व्याकरण और अपनी बौद्धिक क्षमता का परिचय देते है।


हिंदी भाषा को देश और अन्तराष्ट्रीय स्तर पर प्रोत्साहन देने के लिए अंतर्राष्ट्रीय हिंदी ओलिंपियाड का आयोजन हर साल किया जाता है। इस आयोजन को हिंदी भाषा के विशेषज्ञों, शिक्षाविदों एवं वरिष्ठ शिक्षकों के परामर्श द्वारा संचालित किया जाता है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *