गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

राजस्थान में अवैध खनन के खिलाफ चलेगा जांच अभियान

illegal mining

जयपुर: राजस्थान में अवैध खनन, परिवहन और भण्डारण के खिलाफ 15 मई से 14 जून तक एक महीने का विशेष सघन जांच अभियान चलाया जाएगा। खान एवं पेट्रोलियम अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ.सुबोध अग्रवाल ने बताया कि अभियान का संचालन जिला कलक्टर की अध्यक्षता में गठित पांच विभागों के संयुक्त जांच दल द्वारा किया जाएगा। यह अभियान समूचे प्रदेश में एक महीने तक एक साथ संचालित होगा। डॉ. अग्रवाल ने बताया कि जिला कलक्टर द्वारा खान, वन, राजस्व, परिवहन और पुलिस विभाग के संयुक्त जांच दलों का गठन किया जाएगा। संयुक्त जांच दल में राजस्व विभाग से उपखण्ड स्तर के अधिकारी, पुलिस विभाग से उपाधीक्षक स्तर के अधिकारी, परिवहन विभाग से उपनिरीक्षक-निरीक्षक स्तर के अधिकारी और वन विभाग से रेंजर स्तर के अधिकारी होंगे। खान विभाग से खनि अभियंता/खनि अभियंता सतर्कता, सहायक खनि अभियंता/सहायक खनि अभियंता सतर्कता, भू वैज्ञानिक एवं तकनकी कर्मचारी शामिल होंगे। इसके साथ ही विभाग मेें उपलब्ध खनिज रक्षक और बोर्डर होमगार्ड को शामिल किया जाएगा।
अभियान के दौरान खान, राजस्व, परिवहन, वन एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों द्वारा अवैध खनन, परिवहन और भण्डारण के प्रकरणों में अपने विभागीय नियमों के अनुसार सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी ताकि भविष्य में अवैध खनन की संभावना नहीं रहे। इसके लिए कठोर निरोधात्मक व कानूनी कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि संयुक्त दल द्वारा की जाने वाली कार्यवाही के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा पलिस बल की व्यवस्था की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *