गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

CII के अध्यक्ष बने संजीव बजाज

Sanjiv Bajaj

नई दिल्ली: देश के प्रमुख उद्योग मंडल भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) ने वर्ष 2022-23 के लिए बजाज फिनसर्व के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक संजीव बजाज को अध्यक्ष चुना है। सीआईआई की नवगठित राष्ट्रीय परिषद की एक बैठक में वर्ष 2022-23 के लिए संगठन के नए पदाधिकारियों का चुनाव किया है।
संजीव बजाज ने टाटा स्टील लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) और प्रबंध निदेशक टी वी नरेंद्रन का स्थान लिया है। सीआईआई ने एक बयान में कहा कि संजीव बजाज वर्ष 2021-22 के लिए नामित अध्यक्ष और वह वर्ष 2019-20 में पश्चिमी क्षेत्र के चेयरमैन थे। हीरो मोटोकॉर्प लिमिटेड के चेयरमैन एवं सीईओ पवन मुंजाल को वित्त वर्ष 2022-23 के लिए नामित अध्यक्ष चुना है। वह तीस साल से इस संगठन से जुड़े हैं।
सीआईआई के उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी टीवीएस सप्लाई चेन सॉल्यूशंस के कार्यकारी उपाध्यक्ष आर दिनेश को मिली। वह सीआईआई से 20 सालों से भी ज्यादा समय से जुड़े हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *