गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

पुलिस पर हमला करने वाले वन्यजीव तस्करों की तलाश जारी

भोपाल: मध्यप्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने गुना में दो दिन पहले शिकारियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ के मामले पर आज बताया कि चार आरोपियों की तलाश अभी जारी है। डॉ मिश्रा ने कहा कि कानून अपना काम सख्ती से करेगा। किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। इस मामले में ऐसी कार्रवाई होगी, जो नजीर बनेगी। एक अपराधी पुलिस के साथ रात में हुई मुठभेड़ में और एक उसके बाद एनकाउंटर में मारा गया है। दो घायल हैं। उन्होंने बताया कि चार आरोपियों की तलाश अभी जारी है। जल्द ही उन चारों को भी ढूंढ लिया जाएगा।
गुना के आरोन के जंगलों में दो दिन पहले पुलिस और शिकारियों के बीच की मुठभेड़ में तीन पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे। शिकारी वन्यजीवों का शिकार कर जा रहे थे, इसी दौरान पुलिस ने उन्हें घेर लिया। पुलिस के घेरते ही शिकारियों ने पुलिसकर्मियों पर गोलीबारी कर दी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *