गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सरकार बनी तो ‘शहरी रोजगार गारंटी योजना’ लाएगी कांग्रेस

नई दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि मनरेगा से ग्रामीण क्षेत्र में लोगों को रोजगार मिल रहा है और यदि उनकी पार्टी की सरकार बनती है तो पूरे देश में शहरी रोजगार गारंटी योजना शुरु की जाएगी। राहुल गांधी ने सोमवार देर रात यहां जारी एक बयान में कहा कि राजस्थान सरकार ने शहरी क्षेत्रों में इंदिरा गांधी रोजगार गारंटी योजना शुरू की है और कांग्रेस सत्ता में आने पर पूरे देश में शहरी क्षेत्रों में जरूरतमंद परिवारों के लिए 100 दिन की रोजगार गारंटी योजना लाई जाएगी।

उन्होंने कहा कि देश में बेरोज़गारी ने रिकॉर्ड तोड़ दिया है। गांव के साथ-साथ शहरों में भी बेरोज़गारी से तबाही मच चुकी है। 45 करोड़ से ज़्यादा लोग नौकरी पाने की उम्मीद ही छोड़ चुके हैं। कांग्रेस सरकार 2005 में ‘मनरेगा’ लायी थी जिसमे न्यूनतम 100 दिनों का गारंटी काम देकर गांव में बेरोज़गारी की समस्या पर काबू पाया गया।
राहुल ने कहा, “जिस तरह गांव में गरीबों को रोज़गार देने के लिए कांग्रेस पार्टी मनरेगा लाई थी, उसी तरह शहरों में बढ़ रही बेरोज़गारी दूर करने के लिए राजस्थान कांग्रेस सरकार ‘इंदिरा गांधी शहरी रोज़गार गारंटी योजना’ लायी है। इस योजना के अंतर्गत शहरों के ज़रूरतमंद परिवारों को मिलेगा 100 दिन का गारंटी रोज़गार। हम देश की जनता के अहम मुद्दों को उठाने और सुलझाने का काम करते रहेंगे। राजस्थान ही नहीं बल्कि पूरे देश में इस योजना को लागू किया जाना चाहिए।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *