गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

भारत और बंगलादेश की नौसेनाओं के बीच अभ्यास

नई दिल्ली: भारतीय नौसेना और बंगलादेश नौसेना के बीच तीसरा द्विपक्षीय नौसैनिक अभ्यास ‘बोंगोसागर’ पोर्ट मोंगला में चल रहा है। इस अभ्यास का बंदरगाह चरण बुधवार को संपन्न हो जायेगा जिसके बाद 26 से 27 मई तक बंगाल की खाड़ी में समुद्री अभ्यास होगा। बोंगोसागर अभ्यास का उद्देश्य दोनों देशों की नौसेनाओं के बीच समुद्री अभ्यासों और संयुक्त संचालन के माध्यम से उच्च स्तर के तालमेल तथा संचालन कौशल को विकसित करना है। नौसेना का युद्धपोत कोरा, स्वदेशी गाइडेड मिसाइल कार्वेट और स्वदेशी अपतटीय गश्ती पोत सुमेधा इस अभ्यास में भाग ले रहे हैं जबकि बीएनएस अबू उबैदाह और अली हैदर अभ्यास में बंगलादेश का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *