गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

अररिया में बैंक ऑफ इंडिया से 60 लाख की लूट

अररिया: बिहार के अररिया जिले में अपराधियों ने शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक कार्यलय के निकट बैंक ऑफ इंडिया से नकद और सोना समेत 60 लाख रूपये की संपत्ति लूट ली। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार सिंह ने यहां बताया कि छह की संख्या में अपराधियों ने बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में धावा बोला। इसके बाद अपराधियों ने हथियार का भय दिखाकर बैंक के कर्मचारियों को कब्जे में ले लिया और 60 लाख रूपये की संपत्ति लूटकर फरार हो गये। इस सिलसिले में संबंधित थाना में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस लूट में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी के लिये छापेमारी कर रही है। बैंक ऑफ इंडिया के प्रबंधक अखिलेश कुमार ने बताया कि अपराधियों ने बैंक से 37 लाख रूपये नकद और 22 पैकेट में रखा सोना की लूट की है।उन्होंने बताया कि लूटी गयी संपत्ति की कीमत करीब 60 लाख रूपये है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *