काठमांडू: नेपाल सेना ने मंगलवार को कहा है कि गत रविवार को लापता हुए नेपाल तारा एयर के विमान के मलबे से अंतिम शवों को बरामद कर लिया गया है। विमान में चार भारतीयों सहित 22 लोग सवार थे। नेपाल सेना के प्रवक्ता ब्रिग्रेडियर जनरल नारायण सिलवाल ने ट्वीट में कहा कि दुर्घटनास्थल से आखिरी शव बरामद कर लिया गया है तथा शेष 12 शवों को काठमांडू लाया जा रहा है। नेपाल सरकार ने दुर्घटना की जांच के आदेश दिये है।
नेपाल के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण (सीएएएन) के महानिदेशक प्रदीप अधिकारी ने सोमवार कहा कि खराब मौसम के कारण विमान पहाड़ी से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। उन्होंने कहा कि जांच समिति दुर्घटना के कारणों का पता लगाएगी। नेपाल सरकार ने इसके लिए पांच सदस्यीय समिति का गठन किया है।
नेपाल में विमान दुर्घटनास्थल से अंतिम शव बरामद
