कोलकाता: देश के जाने-माने गायक कृष्णकुमार कुन्नथ उर्फ केके का कल कोलकाता में आयोजित एक कॉन्सर्ट में परफॉर्म करते समय निधन हो गया है। वह महज 54 साल के थे। कॉन्सर्ट में गाते वक्त उनकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगी, जिसके बाद उन्हें तुरंत एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने करीब 9:30 बजे मृत घोषित कर दिया।कलकत्ता मेडिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट (सीएमआरआई) के डॉक्टरों के मुताबिक, केके को दिल का दौरा पड़ा था। उन्होंने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए जाने की भी जानकारी दी।
गायक केके की मौत को लेकर न्यू मार्केट थाने में उनकी संदिग्ध मौत का एक मामला दर्ज किया गया है. परिवार की सहमति मिलने के बाद पूछताछ और पोस्टमार्टम किया जाएगा। पोस्टमॉर्टम की व्यवस्था कोलकाता के एसएसकेएम अस्पताल में की जा रही है।
