गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

बदायूं : अवैध हथियार बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़

Illegal arms manufacturing

बदायूं: उत्तर प्रदेश के जनपद बदायूं के कोतवाली दातागंज क्षेत्र में पुलिस ने अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके पास से 06 तमंचे और एक बंदूक के साथ भारी मात्रा में अवैध शस्त्र बनाने के उपकरण और विभिन्न बोर के कारतूस भी बरामद किये हैं। बदायूं के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) डॉ. ओपी सिंह ने बताया कि जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन पाताल के तहत आज दातागंज पुलिस ने मुखबिर द्वारा दी गई सूचना के आधार पर रुदेली के जंगल में ग्राम रुदेली निवासी राम सिंह नाम के एक व्यक्ति को अवैध हथियार बनाते हुये पकड़ लिया। पुलिस को मौके पर 315 बोर के 5 और 12 बोर का एक तमंचा मिला है। इसके अलावा एक तैयार बंदूक भी मिली है और जिंदा कारतूस एवं कारतूस खोखो सहित भारी मात्रा में अधबने तमंचे एवं इन्हें बनाने के उपकरण भी बरामद किए हैं।
ओपी सिंह ने बताया कि आरोपी ने कबूल किया है कि वह वर्ष 2004 से तमंचे बनाने के अवैध कारोबार में लगा है। आरोपी ने बताया है कि उसके बनाए हुए अवैध तमंचे बदायूं और आसपास के जिलों में भी सप्लाई किए जाते हैं। एसएसपी ने सराहनीय कार्य करने पर पुलिस टीम को 15 हजार की नगद राशि का इनाम दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *