श्रीनगर: कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने कहा, “विस्फोट की प्रकृति और स्रोत (हथगोले के कारण विस्फोट या वाहन के अंदर पहले से लगाए गए आईईडी या बैटरी की खराबी) की जांच की जा रही है और इसके बारे में जानकारी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि विस्फोट में तीन सैनिक घायल हो गए और उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
