लाला रघुबीर सिंह क्रिकेट टूर्नामेंट में खेले जा रहे एक दिवसीय मैच में विद्या जैन क्रिकेट अकादमी ने रण स्टार क्रिकेट क्लब के विरुद्ध 17 रनों से रोमांचक जीत दर्ज की। मैच के हीरो शिवम शर्मा और आकाश सिंह रहे। टॉस जीतने के बाद विद्या जैन क्रिकेट अकादमी की टीम ने पहली पारी में विरोधी टीम के विरुद्ध 40 ओवर्स में 10 विकेट खोकर 277 रनों का लक्ष्य रखा जिसमे सुमित राणा ने 85 रन और शिवम शर्मा ने 45 रनों की पारी खेली। इसके जवाब में रण स्टार क्रिकेट क्लब की टीम ने भी जैन क्रिकेट अकादमी सामने चुनौतीपूर्ण प्रदर्शन किया। स्टार क्रिकेट क्लब की टीम जब 250 के स्कोर के करीब थी तो ऐसा लग रहा था जैसे विरोधी टीम आसानी से मैच जीत जाएगी लेकिन शिवम शर्मा के ऑलराउंड प्रदर्शन और आकाश सिंह की शानदार विकेट कीपिंग की बदौलत रण स्टार क्रिकेट क्लब की टीम 260 रनों पर ही आलआउट हो गई। इस मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए सही समय पर आकाश सिंह ने बेहतरीन विकेट कीपिंग करते हुए 5 डिस्मिस्सल लिए और विरोधी टीम को लगातार झटके लगे। दूसरी तरफ शिवम शर्मा ने ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए 45 रनों की पारी खेली और अपनी गेंदबाजी के दौरान 3 विकेट लिए।
