गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

महाराष्ट्र में कोरोना के 1,881 नये मामले

covid

मुंबई: महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी के 1,881 नए मामले सामने आये हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से बुधवार को जारी बुलेटिन के अनुसार राज्य में अब तक इस बीमारी से 78,96,114 लोग प्रभावित हुए हैं। वहीं अब तक 1,47,866 लोगों की मौत हो चुकी हैं। इस बीच राज्य भर में और 878 मरीजों के ठीक होने से इस महामारी को मात देने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 77,39,816 हो गई है। राज्य में रिकवरी दर 98.02 प्रतिशत और मृत्यु दर 1.87 प्रतिशत हैं। बुलेटिन के अनुसार राज्य में इस समय 8,432 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। इस दौरान महाराठवाड़ा के आठ जिलो में कोरोना का कोई मामले सामने नहीं आया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *