गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

वेब सीरिज ‘फ्राइडे नाइट प्लान’ में दिखेगी जूही चावला

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री जूही चावला फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी की वेब सीरीज फ्राइडे नाइट प्लान में काम करती नजर आयेंगी। वेब सीरीज फ्राइडे नाइट प्लान में जूही चावला की एंट्री हो गई है। वेब सीरीज में शामिल होने की जानकारी जूही चावला ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक पोस्ट साझा कर दी है। जूही चावला ने ट्विटर हैंडल पर वीडियो और वेब सीरीज निर्माताओं द्वारा भेजे गये गिफ्ट की झलक साझा की हैं। वीडियो में निर्माताओं द्वारा भेजा गया गिफ्ट और वेलकम कार्ड भी दिख रहा है, जिसमें मेकर्स वेब सीरीज में जूही का काफी गर्म जोशी से स्वागत कर रहे हैं।

जूही को भेजे गये नोट में निर्माताओं ने लिखा, प्रिय जूही, हम आपको फ्राइडे नाइट प्लान की टीम में जोड़ने पर बहुत ही उत्साहित हैं और आपके साथ इस अविश्वसनीय जर्नी की शूटिंग को शुरू करने के लिए भी उत्सुक हैं।इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर जूही चावला ने फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी ने धन्यवाद करते हुए लिखा, इस गर्मजोशी से स्वागत के लिए रितेश और फरहान अख्तर आपका धन्यवाद। जल्द मिलते है एक्सेल मूवीज पर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *