गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

टेरर फंडिंग मामले में NIA की तमिलनाडु और पुड्डुचेरी में छापेमारी

NIA ARREST Salim Qureshi aka Salim Fruit

मयिलादुथुराई: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के अधिकारियों ने गुरुवार को आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) का प्रचार करने और इसके लिए धन जुटाने के मामले में तमिलनाडु और पुड्डुचेरी में आठ स्थानों पर एक साथ छोपेमारी की।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि इस संगठन से जुड़े पांच लोगों के मयिलादुथुराई, चेन्नई और कराईकल में घरों और अन्य स्थानों पर छापेमारी की गई। एनआईए ने तमिलनाडु के साथिक बाशा ,मोहम्मद इशाक ,जगबर अली और रहमत के साथ-साथ पुड्डुचेरी के मोहम्मद इरफान को आंतकवादियों से सांठगांठ करके भारत में आतंकवादी संगठन खड़ा करने प्रयासों के आरोप में गिरफ्तार किया था। तमिलनाडु पुलिस ने गैर कानूनी गतिविधियों में लिप्त होने के आरोप में इनके खिलाफ मामला दर्ज किया था इसके बाद यह मामला एनआईए ने अपने हाथ में ले लिया।
केन्द्र सरकार ने इस पुख्ता सूचना के बाद मामले को एनआईए को साैंपा कि साथिक देश विरोधी गतिविधियों में संलिप्त है , मनिथा नीति पसाराई संग्ठन का सदस्य है और आईएस विचारधारा का समर्थक है। इस मामले में दर्ज प्राथमिकी में कहा गया कि पकड़े गये सभी आईएस से जुड़े है और भारत में इस संगठन की जड़े मजबूत करने का काम कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *