गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

युवा कांग्रेस का पुनर्गठन, 86 नए पदाधिकारी नियुक्त

नई दिल्ली: कांग्रेस ने अपने संगठन युवा कांग्रेस के लिए 10 महासचिवों सहित 86 नए पद अधिकारी नियुक्त किए है। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इन सभी पदों पर नियुक्ति को मंजूरी दी है और सभी पदाधिकारियों से तत्काल प्रभाव से काम शुरू करने को कहा है। उन्होंने बताया कि पार्टी ने हरपाल सिंह चडास्मा, पलक वर्मा, जगदेव गाबा, मनीष चौधरी, संतोष गोलकुंडा, सी चंद्रपाढ़ी, आर हरिदास, आर शेलखे, विनीत कंबोज को संगठन का महासचिव नियुक्त किया है। उन्होंने कहा कि इसके अलावा 18 सचिवों को यथावत रखा गया है और 49 नए सचिव नियुक्त किए गए है। संगठन में नौ नए संयुक्त सचिव भी बनाए गए हैं। इसके अलावा मीडिया, सोशल मीडिया, विदेश, विधि और आरटीआई सहित 10 विभागों के प्रमुख भी नियुक्त किए गए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *