गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

कश्मीर में आतंकियों ने टारगेट किलिंग कर पुलिस अधिकारी को मारी गोली

TARGET KILLING IN KASHMIR

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के अवंतीपोरा उप जिले में एक और टारगेट किलिंग हमले में एक ऑफ ड्यूटी पुलिस उप निरीक्षक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जम्मू पुलिस अधिकारियों ने इस हमले की पुष्टि की। पुलिस ने कहा कि आईआरपी में तैनात संबूरा निवासी सब-इंस्पेक्टर फारूक अहमद मीर का शव उसके गांव में धान के खेत से बरामद किया गया। पुलिस प्रवक्ता ने कहा,“प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि वह कल शाम अपने धान के खेतों में काम करने के लिए घर से निकला था, जहां आतंकवादियों ने पिस्तौल से उसकी गोली मारकर हत्या कर दी।”

सूत्रों ने कहा कि फारूक अहमद मीर शाम को अपने धान के खेत की सिंचाई करने के लिए घर से निकला था और जब वह घर नहीं लौटा तो उसका परिवार उसकी तलाश करने गया तथा उसका शव खेतों में पड़ा मिला। शव मिलने के तुरंत बाद सुरक्षा बलों ने हत्यारों की तलाश के लिए छापेमारी शुरू कर दी। गौरतलब है कि इस साल आतंकियों द्वारा ‘टारगेट किलिंग’ में नौ पुलिसकर्मी मारे गए हैं और उनमें से सात की गोली लगने से मौत हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *