गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

MPPSC परीक्षा में आया आपत्तिजनक सवाल

भोपाल: पिछले दिनों आयोजित हुई मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (पीएससी) की परीक्षा में जम्मू-कश्मीर से जुड़ा एक बेहद आपत्तिजनक सवाल पूछे जाने के बाद राज्य में इस परीक्षा को लेकर विवाद शुरु हो गया है। इस परीक्षा के एक प्रश्न में उम्मीदवारों से पूछा गया कि क्या भारत को पाकिस्तान को कश्मीर सौंप देना चाहिए। इसके बाद इसके दो तर्क दिए गए। सकारात्मक तर्क के लिए कहा गया कि इससे भारत का बहुत सा धन बचेगा और नकारात्मक तर्क के लिए कारण प्रस्तुत किया गया कि नहीं, ऐसे निर्णय से इस तरह की और भी मांगें उठनी लगेंगी। इसके बाद इसके विकल्प में पूछा गया कि तर्क एक और दो दोनों प्रबल हैं। दूसरा विकल्प ये दिया गया कि दोनों ही तर्क प्रबल नहीं हैं। इस संबंध में पूछे जाने पर सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश इकाई के प्रवक्ता पंकज चतुर्वेदी ने कहा कि ये सवाल किन्होंने पूछा है, उसकी विस्तृत जांच करा कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *