गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

हरियाणा निकाय चुनावों में निर्दलीयों की जीत

जींद: हरियाणा के निकाय चुनावों के घोषित हुए परिणामों के अनुसार जींद जिले में जींद नगर परिषद में भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार अनुराधा सैनी ने जीत हासिल की है, जबकि नरवाना नगर परिषद में मुकेश मिर्धा, उचाना नगर पालिका में विकास उर्फ काला व सफीदों नगर पालिका में अनिता रानी (तीनों निर्दलीय) को जीत मिली है। जींद नगर परिषद में सैनी ने निर्दलीय प्रत्याशी सविता कुंडू को हराया। वहीं नरवाना नगर परिषद चुनाव में मुकेश मिर्धा ने 10432 वोट लेकर जीत हासिल की। उनकी निकटतम प्रतिद्वंद्वी कनिका को 10090 वोट मिले। उचाना विधानसभा सीट जहां से उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला विधायक हैं, वहां से नगर पालिका में अध्यक्ष पद के लिए विकास उर्फ काला ने सज्जन चौधरी को हराया। सफीदों नगर पालिका में अध्यक्ष पद पर अनिता रानी ने जीत हासिल की जबकि दूसरे नंबर पर मंजू रोहिल्ला रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *