गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

राष्ट्रपति पद की दावेदार द्रौपदी मुर्मू का दिल्ली में भव्य स्वागत

Draupadi-Murmu

नई दिल्ली: राष्ट्रपति चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के आज दोपहर राजधानी पहुंचने पर यहां भव्य स्वागत किया गया। राष्ट्रपति चुनाव के लिए राष्ट्रपति चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी की प्रबंधन टीम के समन्वयक केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, केन्द्रीय जनजातीय मामलों के मंत्री अर्जुन मुण्डा, केन्द्रीय संस्कृति एवं संसदीय कार्य राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और भाजपा महासचिव तरुण चुघ के साथ द्रौपदी मुर्मू भुवनेश्वर से विमान द्वारा यहां पहुंचीं। हवाई अड्डे पर दिल्ली प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष आदेश गुप्ता, सांसद मनोज तिवारी और रमेश बिधूड़ी सहित पार्टी के तमाम नेताओं ने मुर्मू का भव्य स्वागत किया।

सूत्रों के अनुसार द्रौपदी मुर्मू प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मौजूदगी में कल अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगी। ओडिशा की निवासी द्रौपदी मुर्मू को बीजू जनता दल का समर्थन हासिल हो चुका है। आंध्र प्रदेश में सत्तारूढ़ वाईएसआर कांग्रेस ने भी उन्हें समर्थन देने के संकेत दिये हैं। देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति बनने की ओर अग्रसर मुर्मू को कुछ और दलों का भी समर्थन मिलने की आशा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *