गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

भाजपा के सांसद को लोकसभा से बर्खास्त करने की मांग

कोटा: राजस्थान में पूर्व मंत्री एवं कोटा जिले की सांगोद विधानसभा सीट से कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक भरत सिंह कुंदनपुर ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के प्रति की गई टिप्पणी के लिए झुंझुनूं से भारतीय जनता पार्टी के सांसद नरेंद्र कुमार खीचड़ की लोकसभा से बर्खास्त करने की मांग की है।
भरत सिंह ने आज राष्ट्रपति रामनाथ कोविद को भेजे पत्र में कहा कि नरेंद्र कुमार खीचड़ का महात्मा गांधी पर देश के एक अन्य राष्ट्र महानायक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की हत्या कराने का आरोप गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है और उनके खिलाफ राष्ट्रद्रोह का मुकदमा दर्ज करके गिरफ्तार किया जाना चाहिए और यह राष्ट्रीय हित में होगा कि इस तरह की टिप्पणी करने पर इस सांसद की लोकसभा की सदस्यता को तुरंत प्रभाव से समाप्त कर दिया जाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि अभी तक किसी भाजपा नेता ने अपनी पार्टी के एक सांसद की राष्ट्रविरोधी टिप्पणी पर एक शब्द भी नहीं बोला है। उनके खिलाफ कानूनी या पार्टी स्तर पर पर कोई कार्यवाही करना तो दूर की बात है। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक मंच से महात्मा गांधी पर इस तरह हत्या का आरोप लगाकर बाद में नरेंद्र कुमार खीचड़ भावुकता में निकल गये शब्द कहकर क्षमा मांग कर इस गंभीर राष्ट्रविरोधी अपराध से मुक्ति के हकदार नहीं हैं। उनके खिलाफ राष्ट्रद्रोह का मुकदमा चलाया जाना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *