गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

महाराष्ट्र में कोरोना के 3142 नये मामले

covid

मुंबई: महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण के मामलों के घटते-बढ़ते क्रम में पिछले 24 घंटों में 3142 नये मामले सामने आये तथा सात और मरीजों की मौत हो गयी। स्वास्थ्य विभाग की ओर से गुरुवार को जारी बुलेटिन के मुताबिक नये मामलों के साथ कुल संक्रमितों का आंकड़ा 79,93,051 हो गया है जबकि इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 1,47,956 हो गयी है। इसी अवधि में 3142 मरीज स्वस्थ हुए हैं और इसके साथ ही कोरोनामुक्त होने वालों की संख्या 78,25,114 हो गयी है। राज्य में अभी 19,981 सक्रिय मामले हैं और इसके मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *