गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

अवंतीपोरा मुठभेड़ः दो आतंकवादी मारे गए

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के अवंतीपोरा में सोमवार को सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में जैश ए- मोहम्मद के शीर्ष कमांडर सहित दो आतंकवादियों को मार गिराया। पुलिस ने बताया कि सुरक्षा बलों ने आज सुबह वांदकपोरा इलाके में घेराबंदी एवं तलाश अभियान शुरू किया। पुलिस ने कहा, “सुरक्षा बलों के जवान जब संदिग्ध स्थल की घेराबंदी कर रहे थे, वहां छिपे हुए आंतवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद सुरक्षा बलों के जवानों ने जवाबी कार्रवाई में गोलियां चलाईं और मुठभेड़ शुरू हो गयी। मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए हैं।” पुलिस ने बताया कि मारे गए आतंकवादियों में से एक की पहचान जैश के कमांडर कैसर कोका के तौर पर हुई है, जो 2018 से आतंकवादी गतिविधियों में शामिल था। पुलिस के मुताबिक मुठभेड़ वाली जगह से अमेरिका निर्मित एम-4 कार्बाइन के साथ ही हथियार और गोलाबारूद बरामद हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *