मुबंई: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की आज बैठक होगी जिसमें आगामी स्थानीय निकाय चुनावों तथा महाराष्ट्र में राजनीति की सम्पूर्ण स्थिति पर चर्चा की जायेगी। यह घोषणा यहां सोमवार को की गई। राकांपा के राज्य प्रवक्ता महेश तापसे ने बयान में कहा कि पार्टी अध्यक्ष शरद पवार की अध्यक्षता में यशवंत राव चाह्वण प्रतिष्ठान में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई है। इस बैठक में आगामी स्थानीय निकाय चुनावों और राज्य की सम्पूर्ण राजनीति की स्थिति पर चर्चा की जायेगी। उन्होंने बताया कि बैठक में प्रदेशाध्यक्ष जयंत पाटिल , विपक्ष के नेता अजित पवार , वरिष्ठ नेता छगन भुजबल और पार्टी के कई नेता , पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष उपस्थित रहेंगे। उन्होंने कहा कि इसके बाद इसी स्थान पर 13 जुलाई को मुबंई राकांपा संभाग की बैठक होगी।
