गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

केरल में मंकी पॉक्स की पुष्टि

केरल के स्वास्थ्य विभाग ने मंकी पॉक्स पर दिशा-निर्देश जारी किये है. हाल ही में विदेश यात्रा करके लौटे यात्रियों में से एक व्यक्ति के अन्दर मंकी पॉक्स की पुष्टि हुई है. स्वास्थ्य विभाग ने बताया रोगी की स्तिथि स्थिर एवं समान्य है. प्राथमिक संपर्कों की पहचान की जा चुकी है जिसमे संक्रमित व्यक्ति का पिता, माता, एक टेक्सी चालक और उड़ान के दौरान संपर्क में आये 11 यात्री भी है.
केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीणा जॉर्ज ने जानकारी दी कि यात्री जब केरल के त्रिवेंद्रम हवाई अड्डे पर पहुंचे तो एक व्यक्ति में मामले की पुष्टि हुई. यात्री यूएई से यात्रा करके यहाँ पहुंचे थे. इस मामले में अब विभाग द्वारा डब्ल्यूएचओ और आईसीएमआर के दिशानिर्देशों का पालन किया जा रहा है. राज्य की स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि घबराने की कोई बात नही है सभी जरुरी कदम उठाए गए है और मरीज की हालत भी स्थिर है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *