गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

वडोदरा में अवैध गांजा के साथ युवक गिरफ्तार

वडोदरा: गुजरात में वडोदरा जिले के करजण क्षेत्र में अवैध गांजा के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने शनिवार को बताया कि सूचना के आधार पर विशेष अभियान समूह (एसओजी) की टीम ने वलण गांव में कब्रस्तान के निकट एक ऑटो रिक्शा में एक व्यक्ति की तलाशी ली। इस दौरान उसके पास से पांच किलोग्राम गांजा, दो मोबाइल फोन और ऑटो रिक्शा जब्त करके उसे पकड़ लिया गया। जब्त गांजे की कीमत 50,000 रुपये, रिक्शा की कीमत 1,00,000 रुपये और मोबाइल फोन की कीमत 5,500 रुपये आंकी गयी है। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान करजण के मांकण निवासी मुस्ताफ उर्फ मकसुद दा. मलेक (25) के रूप में की गयी है। पुलिस ने मामला दर्ज करके आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *