गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

बांदा जिले में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में विवाद, एक की मौत

बांदा: उत्तर प्रदेश में बांदा जिले के कमासिन थाना क्षेत्र में दो पक्षों में हुए खूनी संघर्ष में एक वृद्ध की मौत हो गई और एक महिला सहित तीन लोग घायल हो गए। पुलिस क्षेत्राधिकारी सत्य प्रकाश शर्मा ने गुरुवार को बताया कि दलपा पुरवा गांव में बुद्ध विलास यादव व राजा बलि सिंह प्रजापति में जमीनी विवाद था जिसके चलते बुधवार देर शाम 60 वर्षीय राजा बलि सिंह जमीन में गाय बांधने के लिये टट्टर लगा रहा था कि दूसरे पक्ष के विरोध करने पर दोनों में विवाद बढ़ गया जो बाद में विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया।
इस विवाद में दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले जिसमें एक पक्ष से राजा बली सिंह और उसके पुत्र कल्याण एवं आनंद जबकि दूसरे पक्ष से बुद्ध विलास व उसकी मां घायल हो गई जिन्हें उपचार के लिये प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। राजाबली की हालत गंभीर देखते हुए देर रात बांदा चिकित्सालय लाया गया जहां उसकी मृत्यु हो गई। उन्होने बताया कि अब तक किसी पक्ष की शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *