मथुरा: उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में कोसीकलां थाना पुलिस ने कोसी कामर मार्ग पर देर रात एक मुठभेड़ के दौरान पांच अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार कर लगभग 20 लाख रुपये का गांजा बरामद किया है। पुलिस अधीक्षक श्रीशचन्द्र ने पत्रकारों को बताया कि मुठभेड़ में हरियाणा के मेवात जिले का आसिफ घायल हो गया। उसे पहले सीएचसी कोसीकलां में और बाद में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने चेकिंग के दौरान हुई मुठभेड़ में अंतरराज्यीय तस्करों मेवात निवासी इरशाद, साजिद एवं जाहुल और उत्तर प्रदेश के बदायूं जिला निवासी मुस्तकीम को गिरफ्तार किया है।
उन्होंने कहा कि तस्करों के पास से एक ट्रक में लदा 160 किलो गांजा बरामद किया है। गांजे की कीमत लगभग 20 लाख रुपये आंकी गयी है। उन्होंने बताया कि तस्करों ने गांजे को कागज की रोल के नीचे छिपाकर रखा था। पुलिस ने जब ट्रक को रोकने का इशारा किया तो इसमें सवार बदमाशों ने पुलिस पर फायर कर दिया। इस पर पुलिस की जवाबी गोलीबारी में एक तस्कर घायल हो गया।
मथुरा से पांच अंतरराज्यीय गांजा तस्करों की गिरफ़्तारी
