गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

कॉमर्शियल LPG एवं एविएशन फ्यूल के दामों में कटौती

नई दिल्ली: कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर और एविएशन टर्बाइन फ्यूल (एटीएफ) की कीमतों में कटौती की गई है। सू्त्रों के अनुसार कॉमर्शियल एलपीजी की कीमत में 36 रुपए प्रति सिलेंडर जबकि एविएशन टर्बाइन फ्यूल की दर में 12 फीसदी की कटौती की की गयी है। इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन की एक अधिसूचना के अनुसार एटीएफ की कीमत अब नई दिल्ली में 1,21,915.57 रुपये प्रति किलोलीटर होगी। जबकि कोलकाता में 1,28,425.21 रुपये, मुंबई में 1,20,875.86 रुपये और चेन्नई में 1,26,516.29 रुपये प्रति किलोलीटर होगी। इस वर्ष ईधन की कीमत में यह तीसरी कटौती है। इससे पहले इनकी कीमतों में 16 जुलाई और 16 जून को संशोधन किया गया था। एटीएफ की कीमतों में हर महीने की एक और 16 तारीख को संशोधित की जाती हैं।

इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ने एक अन्य अधिसूचना के अनुसार 19 किलो के एलपीजी कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत अब नई दिल्ली में 1,976.50 रुपये, कोलकाता में 2,095.50 रुपये, मुंबई में 1,936.50 रुपये और चेन्नई में 2,141.00 रुपये प्रति सिलेंडर होगी। इससे पहले 19 किलो के एलपीजी कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में प्रति सिलेंडर 8.50 रुपये की कटौती की गई थी। स्थानीय करों के आधार पर दरें एक राज्य से दूसरे राज्य में भिन्न हो सकती हैं। देश में डीजल और पेट्रोल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *