गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

खराब मौसम के बीच अमरनाथ यात्रा अस्थायी तौर पर स्थगित

श्रीनगर: जम्मू कश्मीर में अमरनाथ यात्रा खराब मौसम के कारण पहलगाम और बालटाल दोनों मार्गों से अस्थायी रूप से स्थगित कर दी गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने हालांकि यह भी बताया कि बालटाल से आज सुबह दस बजे तक बर्फानी बाबा के हिमशिव लिंग रूप के दर्शन के लिए 140 श्रद्धालुओं को हेलीकॉप्टर से ले जाया गया था। उन्होंने कहा कि फिलहाल किसी भी तीर्थयात्री को दक्षिण कश्मीर के नुनवान पहलगाम आधार शिविर और चंदनवाड़ी और पंजतरणी के पड़ाव स्थलों से आगे बढ़ने की अनुमति नहीं दी गयी है। एक अधिकारी ने बताया कि अब भी अमरनाथ के लिए जाने वाले कई मार्गों पर बारिश हो रही है और सड़कों में फिसलन बनी हुई है। खराब मौसम को देखते हुए अधिकारियों ने जब तक मौसम में सुधार नहीं हो जाता तब तक यात्रा स्थगित करने का फैसला किया है।

बालटाल मार्ग से दुमैल होते हुए पवित्र गुफा की ओर किसी भी पैदल चलने वाले तीर्थयात्रियों को जाने की अनुमति नहीं दी गयी है। अधिकारियों ने कहा बालटाल से पवित्र अमरनाथ गुफा जाने वाले मार्ग पर पूरी रातभर बारिश होती रही और अब भी मार्ग में तेज बूंदाबांदी हो रही है जिसके कारण रास्तों में फिसलन है। कश्मीर के मौसम विभाग के अनुसार आज दोपहर तक बारिश होने के आसार हैं और उसके बाद मौसम में सुधार आ सकता है। जम्मू कश्मीर में 30 जून से शुरू हुई वार्षिक अमरनाथ यात्रा में रविवार शाम तक 2,94,046 से अधिक तीर्थयात्रियों ने बाबा बर्फानी के दर्शन किए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *