गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में निपुण होने के लिए आयोजित अध्यापक प्रशिक्षण कार्यक्रम

हरियाणा: महेंद्रगढ़ जिले के विधानसभा क्षेत्र नंगल चौधरी में स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की अनुपालना में शिक्षा विभाग के सौजन्य से निपुण हरियाणा मिशन के तहत प्राथमिक शिक्षकों के लिए चल रहे 5 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला को खण्ड शिक्षा अधिकारी ओम प्रकाश द्वारा शुभारम्भ किया गया। इस प्रशिक्षण में अध्यापकों को अभिप्रेरित करते हुए खण्ड शिक्षा अधिकारी ने कहा कि नई शिक्षा नीति का मुख्य उद्देश्य पढ़ने लिखने तथा संख्या ज्ञान में ग्रेड स्तर की अपेक्षित योग्यता हासिल करवाना है।

बता दें कि, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य विकास जयदीप की देख रेख मे इस कार्यक्रम को सफलतापूर्वक करवाया जा रहा है। खण्ड नांगल चौधरी में यह कार्यक्रम 28 जुलाई से मंगलवार 2 अगस्‍त तक पहले ग्रुप का आयोजित किया गया। इस मिशन के तहत यह सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न शैक्षणिक पहल कर रहा है। ग्रेड 1 से 3 के सभी छात्र रोड-स्तरीय एफ.एल.एन सक्षम बने। केआरपी मनमोहन ने यहां से सीखी हुई कलाओं को कक्षाओं में लागू करने की अपील की। जिससे बच्चे लाभान्वित हो सके।

KRP जितेन्द्र ने कहा कि, इस पहल को एक मजबूत तकनीक – सक्षम निगरानी प्रणाली द्वारा पुरा किया जाएगा ताकि कक्षा के अन्दर और बाहर सभी कार्यो को देखा सके। बूढ़नवाल से इस प्रशिक्षण ग्रुप के जीपीएस धर्मवीर को श्रेेष्ठ प्रशिक्षण पुरस्कार भी दिया गया। जिन्होने हर गतिविधी में बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस अवसर पर गाँव नायन से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के एबीआरसी सुरेन्द्र, भूंगारका विद्यालय से एबीआरसी राजेन्द्र, नांगल चौधरी विद्यालय एबीआरसी राजेन्द्र, एबीआरसी ज्योति एवं समस्त विद्यालय स्टॉफ उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *