गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

राहुल द्रविड़ हुए कोरोना पॉजिटिव, एशिया कप के लिए हो रहे थे रवाना

मुंबई: भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ एशिया कप 2022 के लिए टीम के यूएई जाने से पहले नियमित परीक्षण में कोरोना संक्रमित पाये गये हैं। बीसीसीआई ने यह जानकारे मीडिया में दी। बीसीसीआई ने कहा कि कोच राहुल द्रविड़ फिलहाल चिकित्सीय टीम की निगरानी में हैं। एक बार कोरोना से उबरने पर वह टीम में शामिल होंगे। टीम के अन्य खिलाड़ी मंगलवार, 23 अगस्त को यूएई में एकत्रित होंगे।

बीसीसीआई ने द्रविड़ की गैरमौजूदगी में किसी अस्थायी मुख्य कोच की घोषणा नहीं की है, हालांकि लक्ष्मण इस दौरान भारतीय टीम की कमान संभाल सकते हैं। लक्ष्मण ने सोमवार को समाप्त हुए ज़िम्बाब्वे दौरे पर भी भारतीय टीम के कोच की भूमिका निभाई थी। इससे पहले वह आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों की टी20 शृंखला में भी भारत के कोच रह चुके हैं। भारत एशिया कप में अपने अभियान की शुरुआत 28 अगस्त को पाकिस्तान के खिलाफ करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *