नई दिल्ली: कार्पोरेट जगत के सदस्यों की वित्तीय स्थिति पर निगाह रखने वाली फर्म क्रेडिटसाइट्स ने मंगलवार को एक रिपोर्ट में आगाह किया कि अडाणी समूह अपनी महत्वाकांक्षी विस्तार योजनाओं के लिए जिस तरह भारी कर्ज पर आश्रित है उससे समूह के कर्ज के जाल में फंसने का खतरा है। रिपोर्ट में कहा गया है कि अरबपति उद्यमी गौतम अदानी के नेतृत्व वाले अडाणी समूह ने आक्रामक विस्तार योजना अपनाई है जिससे उसकी वित्तीय साख की परिस्थितियों और नकदी प्रवाह पर दबाव है।
रिपोर्ट में कहा गया है कि अडाणी समूह अपने पहले से चल रहे और नए दोनों तरह के कारोबार में के विस्तार में आक्रामक रूप से निवेश कर रहा है। यह निवेश मुख्य रूप से ऋण लेकर किया जा रहा है। इसके परिणामस्वरूप कर्म पर आश्रण ऊंचा हो गया है और सॉल्वेंसी (कर्ज शोधन के लिए आवश्यक पूंजी) के अनुपात में वृद्धि हुई है।
अडानी ग्रुप: डीपली ओवरलीवरेज्ड’ शीर्षक इस रिपोर्ट में कहा गया कि यह समझा जा सकता है कि इससे पूरे समूह के बारे में यह चिंता उत्पन्न हुई है। चिंता यह है कि समूह की उन कंपनियों पर इसका क्या प्रभाव हो सकता है जिन्होंने कर्ज के लिए बांड जारी किए हैं। स्थिति बुरी हुई तो स्पष्ट रूप से अत्यधिक महत्वाकांक्षी ऋण-वित्त पोषित विस्तार की योजनाएं अंततः समूह को कर्ज के एक बड़े भंवर में फंसासकती हैं । क्रेडिटसाइट्स की इस रिपोर्ट में कहा गया है कि हालत बिगड़ने पर समूह की एक या एक से अधिक कंपनियों के लिए कर्ज चुकाने में कठिनायी हो सकती है या वे किस्तें चुकाने में विफल हो सकती है। रिपोर्ट में कहा गया है कि अडाणी समूह की ओर से विस्तार योजनाओं में अपनी ओर से शेयर पूंजी लगाने के सबूत कम हैं। इसमें यह भी कहा है कि समूह को अपना लेखा-जोखा दुरुस्त रखने के लिए कर्ज का सहारा कम करना चाहिए।
रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि अडानी समूह और रिलायंस इंडस्ट्रीज के बीच बाजार प्रभुत्व हासिल करने के लिए संभावित मजबूत प्रतिस्पर्धा से अविवेकपूर्ण वित्तीय निर्णय लिए जा सकते हैं। अडानी समूह के पक्ष में हमारा कहना है कि इसके घरेलू और अंतरराष्ट्रीय- दोनों तरह के बैंकों के साथ ठोस बैंकिंग संबंध हैं, जो समूह को अपने मौजूदा व्यवसायों और नए उद्यमों दोनों के लिए बड़ी मात्रा में उधार देने के इच्छुक हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि अदानी समूह का अपनी अडानी एंटरप्राइजेज के माध्यम से मजबूत और स्थिर कंपनियां खड़ी करने का एक मजबूत रिकॉर्ड रहा है, और इसके पास भारतीय अर्थव्यवस्था के स्वस्थ कामकाज से जुड़ी मजबूत बुनियादी ढांचा परिसंपत्योंति का एक अच्छा खासा पोर्टफोलियो मौजूद है।
हम यह भी मानते हैं कि इस तरह के बुनियादी ढांचे की संपत्ति के विकास का समर्थन करने वाली नीतियों का समर्थन हैऔर यह भी ध्यान देने की बात है समूह के स्थापक गौतम अडानी का मोदी सरकार के साथ एक मजबूत संबंध है,” यह कहा क्रेडिटसाइट्स रिपोर्ट में की गई टिप्पणियों पर अडानी समूह से प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी।
