गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सोनाली फोगाट की मौत के मामले में होटल मालिक समेत दो और गिरफ्तार

पणजी: गोवा पुलिस ने  भारतीय जनता पार्टी की नेता एवं अभिनेत्री सोनाली फोगाट की मौत के मामले में कर्लीज रेस्तरां के मालिक एडविन नून्स और एक मादक पदार्थ तस्कर दत्ताप्रसाद गांवकर को हिरासत में लिया। पुलिस इस मामले में सुश्री फोगाट के नीजि सचिव सुधीर सांगवान और वासी को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। दोनों 22 अगस्त को भाजपा नेता (42) को लेकर गोवा पहुंचे थे। उन पर अभिनेत्रकी को पेय पदार्थ में सिंथेटिक ड्रग मिलाकर देने का आरोप है। पुलिस ने उत्तरी गोवा के अंजुना में रेस्तरां की पहली मंजिल को भी सील कर दिया। हरियाणा के हिसार की रहने वाली सुश्री फोगाट के शव को अंजुना के एक निजी अस्पताल में भेजा गया। पहले सूचना मिली थी कि भाजपा नेता की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई है लेकिन पोस्टमॉर्टम में शरीर पर चोट के निशान पाये गये। गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने दोषियों को जल्द से जल्द सजा दिलाने का आश्वसान दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *