गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

गाजीपुर नाव हादसे में डूबे सभी सात लोगों के शव मिले

गाजीपुर, : उत्तर प्रदेश में गाजीपुर जिले के रेवतीपुर थाना क्षेत्र में बुधवार शाम बाढ़ग्रस्त क्षेत्र में हुए नाव हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर सात हो गई है। गुरुवार शाम लापता बच्चे का शव निकालने के बाद राहत एवं बचाव कार्य समाप्त कर दिया गया।
गौरतलब हो कि बुधवार की शाम रेवतीपुर थाना क्षेत्र के अठहठा गांव के पास सवारियों से भरी एक नाव गहरे पानी में डूब गई थी। इस हादसे में नदी में डूबे शिवशंकर गोंड़ (40) और नगीना पासवान (50) के शव बुधवार की शाम को ही मिल गए थे जबकि पांच बच्चे लापता बताये जा रहे थे।
गुरुवार को 34वीं वाहिनी पीएससी के जवानों ने स्‍थानीय ग्रामीणों की मदद से अलसुबह से ही बच्चों की तलाश शुरु कर दी। तलाशी अभियान के दौरान देर शाम तक सत्‍यम ((14), संध्‍या (08), अमित (14), खुशीहाल यादव (13) और अलीशा (15) के शव मिल गये। सभी सात लापता यात्रियों के शव मिलने के बाद राहत एवं बचाव कार्य समाप्त कर दिया गया।
राहत एवं बचाव कार्य के दौरान एडीएम अरुण सिंह, एसडीएम राजेश प्रसाद, सीओ विजय आनंद साही, एसओ रेवतीपुर प्रशांत चौधरी, पतहसीलदार, लेखपाल आदि राजस्‍वकर्मी मौजूद थे। लगातार 24 घंटे तक चले रेस्क्यू के दौरान गुरुवार की शाम तक पांच बच्चों के शव निकाल लिए गए। इस तरह से कुल मरने वालों की संख्या बढ़कर सात हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *