गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सेंसेक्स फिर 59000 के पार, निफ्टी में भी उछाल

नई दिल्ली। शेयर बाजार की शुरुआत आज मजबूती के साथ हुई है। गुरुवार को भारी गिरावट के साथ बंद बीएसई का 30 स्टॉक्स वाला प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स आज यानी शुक्रवार को 202 अंकों के फायदे के साथ 58969 के स्तर पर खुला। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज निफ्टी की शुरुआत भी हरे निशान के साथ हुई।
शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 278 अंकों की बढ़त के साथ 59045 के स्तर पर था। जबकि, निफ्टी 82 अंकों के फायदे के साथ 17625 के स्तर पर। निफ्टी टॉप गेनर में आज शुरुआती कारोबार में एनटीपीसी, बजाज फिनसर्व, कोटक बैंक, आयशर मोटर्स और पावर ग्रिड जैसे स्टॉक्स थे तो टॉप लूजर में मारुति, श्री सीमेंट, ग्रासिम, हीरो मोटर्स थे।
गुरुवार को बिकवाली की आंधी में रिलायंस को सबसे ज्यादा नुकसान
घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार को गिरावट आई और बीएसई सेंसेक्स 770 अंक से अधिक के नुकसान में रहा। वैश्विक स्तर पर कमजोर रुख और केंद्रीय बैंकों द्वारा आक्रामक तरीके से ब्याज दर बढ़ाने को लेकर चिंता के बीच बिकवाली दबाव से बाजार नीचे आया।
सरकार के डीजल और विमान ईंधन के निर्यात पर कर बढ़ाने और घरेलू स्तर पर उत्पादित कच्चे तेल पर अप्रत्याशित लाभ पर शुल्क बढ़ाये जाने से रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर लुढ़क गया। तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 770.48 अंकों की गिरावट के साथ 58,766.59 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 1,014.5 अंक तक लुढ़क गया था। इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 216.50 अंक यानी 1.22 प्रतिशत टूटकर 17,542.80 अंक पर बंद हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *