गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

रिश्वत लेते पुलिस नायक एसीबी की गिरफ्त में

कोल्हापुर, : महाराष्ट्र में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) के अधिकारियों ने शुक्रवार को कोल्हापुर के हातकणंगले पुलिस स्टेशन के पुलिस नाइक को 2,000 रूपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया।
एसीबी के सूत्रों ने बताया कि मैंडविले औदम्बर कछारे कोल्हापुर जिले के हातकणंगले पुलिस स्टेशन में पुलिस नायक है और इसी जिले के करवीर तहसील के उंचागांव गांव का निवासी है। हातकणंगले की अदालत ने शिकायतकर्ता के खिलाफ एक फौजदारी मामले में गिरफ्तारी का आदेश दिया था। शिकायतकर्ता ने कछारे से इस मामले में मदद मांगी कि उसकी गिरफ्तारी न हो जिसके लिए कछारे ने उससे 2,000 रूपये की मांग की थी।
बाद में, शिकायतकर्ता ने इसकी जानकारी एसीबी अधिकारियों को दे दी, जिसके बाद एसीबी ने हातकणंगले पुलिस स्टेशन में शुक्रवार दोपहर अपना जाल बिछाया और कछारे को 2,000 रूपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *