गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

असम: सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत

गुवाहटी : असम के सूतिया में एक सड़क दुर्घटना में शुक्रवार को एक परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई।
आधिकारिक सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि यह हादसा बिश्वनाथ जिले के राष्ट्रीय राजमार्ग 15 पर गेरेकी में उस दौरान हुई, जब माता-पिता अपने बच्चे का इलाज के लिए बिश्वनाथ चरियाली अपनी कार से जा रहे थे। दौरान कार अनियंत्रित होकर एक ट्रक से टकरा गई जिसमें तीनों की मौके पर ही मौत हो गयी।
उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान तौफीक रहमान अंसारी, ब्यूटी अंसारी और एक उनसके बच्चे जोहेब रहमान के रूप में हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *