गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने मस्जिद पर हमले की निंदा की

वाशिंगटन : संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने शनिवार को अफगानिस्तान के हेरात प्रांत में मस्जिद पर आतंकवादी हमले की निंदा की और इसके जिम्मेदारों को न्याय के कटघरे में लाने का आह्वान किया है। स्थानीय मीडिया ने शुक्रवार को तालिबान अधिकारियों के हवाले से बताया कि हेरात में दोपहर करीब बारह बजकर 40 मिनट पर गुजरगाह मस्जिद पर बमबारी की गई जिसमें कम से कम बीस लोग मारे गए।
सुरक्षा परिषद के सदस्यों ने गुजरगाह मस्जिद पर हमले सहित अफगानिस्तान में नागरिकों को निशाना बनाने वाले निरंतर आतंकवादी हमलों की कड़े शब्दों में निंदा की और हमले के लिए जिम्मेदार लोगों को न्याय के कटघरे में लाने की आवश्यकता पर बल दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *