गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

मध्यप्रदेश : पूर्व सरपंच की पत्नी की नाले में बह जाने से मृत्यु

बड़वानी : मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले के पाटी थाना क्षेत्र के वेरवाड़ा में पूर्व सरपंच की पत्नी की नाले में बह जाने से मृत्यु हो गई है। पाटी के थाना प्रभारी आर के लोवंशी ने बताया कि 55 वर्षीय कियानी बाई की नाले में बह जाने के चलते मृत्यु हो गई। आज उसके शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है।

उन्होंने बताया कि कल कियानी बाई अपने जानवरों के लिए चारा लेने गई थी और लौटने के लिये एक नाले को पार कर रही थी। इसी दौरान नाले में अचानक बाढ़ का पानी आ जाने के चलते वह उसमें बह गई। उसके पति पूर्व सरपंच भुरला डाबर की सूचना पर उसका शव चार किमी दूर ढूंढ लिया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *