मुंबई : महाराष्ट्र सरकार ने रविवार को टाटा सन के पूर्व अध्यक्ष साइरस मिस्त्री की मौत की विस्तृत जांच की घोषणा की। श्री मिस्त्री की महाराष्ट्र में पालघर के पास आज एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस, जिनके पास गृह विभाग है, ने राज्य के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) रजनीश सेठ से विस्तृत जांच करने को कहा है।
श्री फडनवीस ने एक ट्वीट में कहा,“पालघर के पास एक दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में टाटा संस के पूर्व अध्यक्ष श्री साइरस मिस्त्री के निधन के बारे में जानकर स्तब्ध और गहरा दुख हुआ। उनके परिवार, दोस्तों और सहकर्मियों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। ओम शांति। डीजीपी से बात कर विस्तृत जांच के निर्देश दिए हैं।” स्थानीय पुलिस अधीक्षक (एसपी) बाला साहेब पाटिल ने हालांकि कहा था कि यह हादसा लग रहा है।
महाराष्ट्र सरकार ने की साइरस मिस्त्री की मौत की विस्तृत जांच की घोषणा
