गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

रुपया नौ पैसे मजबूत

मुंबई : आयातकों और बैंकरों की बिकवाली के साथ ही शेयर बाजार की तेजी की बदौलत आज अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया नौ पैसे मजबूत होकर 79.78 रुपये प्रति डॉलर पर रहा। वहीं, पिछले कारोबारी दिवस रुपया 31 पैसे लुढ़ककर 79.87 रुपये प्रति डॉलर पर रहा था।
शुरुआती कारोबार में रुपया तीन पैसे बढ़कर 79.84 रुपये प्रति डॉलर पर खुला और बिकवाली की बदौलत 79.78 रुपये प्रति डॉलर के उच्चतम स्तर पर रहा और इसी स्तर पर बंद हुआ। सत्र के दौरान लिवाली के दबाव में यह 79.90 रुपये प्रति डॉलर के निचले स्तर तक लुढ़क गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *