गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

मोदी ने उमेश कट्टी के निधन पर शोक व्यक्त किया

नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को कर्नाटक के वन, खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामलों के मंत्री उमेश कट्टी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। मोदी ने आज ट्वीट कर कहा, “श्री उमेश कट्टी जी एक अनुभवी नेता थे और उन्होंने कर्नाटक के विकास में भरपूर योगदान दिया। उनके निधन से आहत हूं। इस दुखद घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और समर्थकों के साथ हैं। ओम शांति।” उल्लेखनीय है कि मंगलवार को श्री उमेश कट्टी का बेंगलुरु में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह बसवराज बोम्मई मंत्रिमंडल में सबसे वरिष्ठ मंत्री थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *